कुरजां महोत्सव का पोस्टर जारी, तैयारियां तेज:25 दिसंबर को फलोदी दुर्ग में रोशनी, 26-27 को मुख्य कार्यक्रम

फलोदी जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने आज कुरजां महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने जिलेवासियों से 26 और 27 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस महोत्सव में शामिल होने की अपील की। महोत्सव से पहले, 25 दिसंबर को फलोदी दुर्ग सहित जिले के प्रमुख स्थानों पर रोशनी की जाएगी और दुर्ग में दीपदान का कार्यक्रम भी होगा। एसीईओ गौतम चौधरी ने बताया कि कुरजां महोत्सव का आगाज 26 दिसंबर को सुबह 8:15 बजे खींचन गांव से होगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, लोक कलाकारों के साथ खींचन की हवेलियों का भ्रमण किया जाएगा और कुरजां पक्षियों का दृश्यावलोकन भी होगा। इसी दिन शाम 4 बजे मेजर शैतान सिंह स्टेडियम में हस्तशिल्प उत्पाद एवं चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कैमल डांस, कबड्डी प्रतियोगिता और मल्लाश्री सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शाम को सांस्कृतिक संध्या में प्रख्यात राजस्थानी गायक सवाई भाट और इंडियन आइडल फेम गायिका रेनू नागर अपनी प्रस्तुतियां देंगी। स्थानीय लोक कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव के दूसरे दिन, 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे लटियाल माता मंदिर प्रांगण से रानीसर तालाब तक एक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद, मेजर शैतान सिंह स्टेडियम में फैंसी ड्रेस, साफा बांधना, मिस्टर एंड मिसेज फलोदी और मटका दौड़ जैसी मनोरंजन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *