भिंड में मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस:ड्रग इंस्पेक्टर को देखकर संचालकों ने गिराए शटर, बिना बिल के की थी दवाओं की खरीदी

भिंड के गोरमी क्षेत्र में दवाओं की अवैध खरीद-बिक्री रोकने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर ने अचानक कार्रवाई की। इस दौरान करीब आधा दर्जन मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। जांच में कई दुकानों पर दवा खरीदने-बेचने से जुड़े जरूरी बिल नहीं मिले। कार्रवाई के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर को देखते ही कुछ मेडिकल स्टोर संचालक शटर गिराकर मौके से भाग गए। ऐसे संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। इन स्टोर संचालकों के स्टोर पर किया निरीक्षण बुधवार को औषधि निरीक्षक डॉ. आकांक्षा गरुड़ ने पुष्पराज मेडिकल स्टोर, श्रीनाथ मेडिकल स्टोर, न्यू पूजा मेडिकल स्टोर, राठौर मेडिकल स्टोर, मां पीतांबरा मेडिकल स्टोर और चौधरी मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान शेड्यूल एच-2 श्रेणी की दवाओं के क्यूआर कोड भी चेक किए गए। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर संचालकों को बताया कि दवा खरीदते समय क्यूआर कोड जांचना जरूरी है, जिससे दवा की कंपनी, बैच नंबर और असली-नकली होने की जानकारी मिलती है। इसके साथ ही उन्होंने लाइसेंस को दुकान में सही जगह लगाने, फार्मासिस्ट की मौजूदगी, दुकान की सफाई, एक्सपायरी दवाओं के सही निपटान, स्टॉक रजिस्टर रखने और पशुओं की दवाओं को अलग रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में पूजा मेडिकल स्टोर, पुष्पराज मेडिकल स्टोर और श्रीनाथ मेडिकल स्टोर से तीन दिन के भीतर दवा खरीद के बिल पेश करने को कहा गया है। वहीं वर्धमान मेडिकल स्टोर, कृष्णा मेडिकल स्टोर, सुरेश मेडिकल स्टोर, सत्यम मेडिकल स्टोर और शिवहरे मेडिकल स्टोर बंद मिले। इन दुकानों के संचालकों को भी जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *