कुरावर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पलटी क्रेन; VIDEO:15 फीट काली माता की प्रतिमा खंडित, बाल-बाल बचे सैकड़ों श्रद्धालु

राजगढ़ जिले के कुरावर से लगभग 12 किलोमीटर दूर मोईली कला गांव में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, आज (गुरुवार) सुबह 11 बजे नवरात्रि समापन पर आयोजित विसर्जन कार्यक्रम में काली माता की 15 फीट ऊंची प्रतिमा को क्रेन से तालाब में उतारते समय क्रेन अचानक पलट गई। हादसे में प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, कुरावर वार्ड क्रमांक 5 स्थित ‘कुरावर की महारानी समिति’ द्वारा स्थापित प्रतिमा को विसर्जन के लिए तालाब लाया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिमा काफी भारी थी और उठाते समय क्रेन पर अधिक भार पड़ने के कारण वह असंतुलित हो गई। प्रतिमा के गिरते ही श्रद्धालु घबराकर इधर-उधर भागने लगे। क्रेन चालक को इस दौरान मामूली चोटें आईं, लेकिन स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और श्रद्धालुओं की जान सुरक्षित रही। प्रतिमा टूट जाने से भक्तों में निराशा जरूर रही, लेकिन हादसे के बाद माहौल सामान्य होते ही विसर्जन कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *