डॉ. अंबेडकर की मूर्ति खंडित, अनुयायियों में आक्रोश:झाबुआ में प्रशासन ने 24 घंटे में नई प्रतिमा स्थापित की

झाबुआ जिले के सारंगी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। घटना से नगर में तनाव की स्थिति बन गई थी। हालांकि प्रशासन ने 24 घंटे में बुधवार रात नई प्रतिमा स्थापित कर दी। सारंगी में हुई घटना में प्रतिमा को तोड़कर कचरे में फेंक दिया गया था। इससे डॉ. अंबेडकर के अनुयायी आक्रोशित हो गए। सूचना मिलते ही सारंगी, पेटलावद और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अनुयायी सारंगी चौकी पर एकत्रित हुए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नई प्रतिमा की तत्काल स्थापना की मांग की। एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह के निर्देश पर एसडीओपी अनुरक्ति सबनानी सारंगी पहुंचीं। उन्होंने अनुयायियों से बातचीत की। तत्काल नई प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया। अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीश जाटव, अधिवक्ता राजेश यादव और मुकेश सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में पहुंचे समाज के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *