हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सीआईए-1 की टीम ने दो युवकों को देसी कट्टे के साथ पकड़ा। पुलिस को कट्टे से एक कारतूस भी बरामद हुआ। दोनों आरोपी पंजाब नंबर की बाइक पर घूम रहे थे। आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह निवासी भगौंडी और लखबीर सिंह उर्फ लक्की पडछ जिला मोहाली के रूप में हुई। दोनों आपस में साढू है। पुलिस के मुताबिक, सीआईए-1 की टीम शाहाबाद में बराडा चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि लाडवा रोड से बाइक (PB27J-1317) पर 2 युवक आ रहे हैं। उनके पास देसी कट्टा है। सूचना पर टीम ने फौरन लाडवा चौक पर नाका लगाया। कुछ ही मिनट बाद में बताई गई बाइक दिखी। दोनों ने ओढ़ी थी चादर पुलिस ने शक पर उनको रोका और पूछताछ की। बाइक गुरमीत सिंह चला रहा था और लखबीर सिंह उसके पीछे बैठा था। गुरमीत सिंह की तलाशी लेने पर उससे कुछ नहीं मिला। लेकिन लखबीर सिंह की जेब से देसी कट्टा बरामद हुआ। कट्टे के चैंबर से एक कारतूस भी बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ FIR सीआईए-1 के इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस ने उनसे कट्टे का लाईसेंस मांगा, लेकिन आरोपी पेश नहीं कर पाए। पुलिस ने थाना शाहाबाद में उनके खिलाफ ARMS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी बाइक को भी कब्जे में लिया है। दोनों आपस में साढू है और अपनी ससुराल बाबैन के नखरोजपुर आए हुए थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनका क्रिमिनल रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है।


