कुरुक्षेत्र में CM ने भगवंत मान को बोला बेचारा:बोले- उनको नहीं पता किसका DNA करना; ज्योतिसर अनुभव केंद्र का जायजा लिया; मोदी करेंगे लोकार्पण

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज सीएम नायब सैनी ने गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर में महाभारत थीम पर बन रहे अनुभव केंद्र का निरीक्षण किया। स्वामी ज्ञानानंद भी उनके साथ ही ज्योतिसर में आए थे। सीएम ने केंद्र के लिए चल रहे कार्य का जायजा लेने के बाद अधिकारियों के साथ लंबी बैठक भी की। ज्योतिसर में करीब 205 करोड़ रुपए की लागत से कुल 5 महाभारत अनुभव केंद्र बनाए जा रहे हैं। इनमें से पहले और दूसरे केंद्र का उद्घाटन हो चुका है। अब तीसरे, चौथे और 5वें केंद्र का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से पहले किया जाना है। बातचीत में सीएम ने पीएम मोदी से इनका उद्घाटन करवाने का इशारा किया है। भगवंत मान भी लगैया रहा बेचारा
मीडिया से बातचीत में सीएम नायब सैनी ने अपने अंदाज में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर चुटकी ली। सीएम सैनी से पंजाब में भीख मांगने वाले बच्चों के DNA टेस्ट को लेकर सवाल किया था। इस सीएम ने जबाव देते हुए कहा कि हर सरकार अपने तरीके से अपनी स्टेट में काम करती है। भगवंत मान भी बिचारा लगैया रहा, लेकिन उसके पीछे कोई और ताकत है। उसने तो पता नहीं लगता किसका डीएनए टेस्ट करना किसका नहीं करना। कांग्रेस पर कसा तंज सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस में संगठन नहीं बनने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि उन्हें संगठन बनाने की कौन सी जल्दी है। कांग्रेस ने हर विषय को ताक पर रखा। उनके शासनकाल में उनकी नीतियों से गरीब और ज्यादा गरीब बनते थे और अपने नजदीकियों को अमीर बनाया जाता था। रॉबर्ट वाड्रा को लेकर चल रही जांच में कहा कि लंबे समय से जो मामले लटके हुए थे, उनमें जांच चल रही है। सरकार उसे सामने ला रही है। CET के लिए प्रबंध किए सीएम ने CET की परीक्षा को लेकर कहा कि प्रदेश में करीब 13.87 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। CET परीक्षा 26-27 जुलाई को होगी। इसके लिए 9200 बसों की व्यवस्था की गई है। बेटियों की सुविधा के लिए परिजनों को साथ जाने की अनुमति दी गई है। हर स्तर पर पूरी तैयारी की जा रही है। लाइव की तरह दिखेंगे प्रसंग महाभारत थीम पर बने पर रहे अनुभव केंद्र में श्रद्धालु और पर्यटक आधुनिक तकनीक के जरिए महाभारत के दृश्य और प्रसंगों का लाइव (जीवंत) अनुभव करेंगे। इसके एक केंद्र में चक्रव्यूह संरचना, योद्धाओं के ध्वज, और तीरंदाजी के सेटअप होंगे। श्रद्धालु और पर्यटकों को लुभावने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *