अंवरी | शासकीय उमावि भाठागांव द्वारा कुर्रा में राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर लगाया गया। हायर सेकंडरी स्कूल भाठागांव के 50 विद्यार्थी शामिल हुए। स्वयंसेवकों द्वारा जनजागरण, गांव के सड़कों की सफाई, तालाबों व हैंडपंपों के आसपास सफाई अभियान चलाया। पौधरोपण भी किया गया। समापन समारोह पर रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। सभापति जनपद पंचायत कुरूद सिंधु बैस, सरपंच कुर्रा धर्मिन यादव, ग्राम प्रमुख जमाल खान अतिथि थे। कार्यक्रम का संचालन हरीश देवांगन ने किया। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी मेनका निषाद, ममता रानी वारदे, मोनिका देवांगन रहीं।


