कुल्लू फ्लाइट रद्द, जैसलमेर की फ्लाइट साढ़े तीन घंटे देरी से उड़ी

जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को कुल्लू जाने वाली अलायंस एयर फ्लाइट रद्द रही। फ्लाइट 9आई-805 सुबह 8:15 बजे कुल्लू जाती है, लेकिन शनिवार को भी एयरलाइन ने फ्लाइट को संचालन कारणों के चलते रद्द कर दिया। हालांकि एयरलाइन द्वारा यात्रियों को रिफंड और आगामी दिनों में टिकट बुकिंग का विकल्प दिया जा रहा है। क्योंकि ये फ्लाइट पिछले कई दिनों से आए दिन रद्द होती है, ऐसे में एयरलाइन ने इस प्रकिया को एक प्रैक्टिस बना लिया है। इसी प्रकार जैसलमेर की फ्लाइट भी 3.30 घंटे लेट रही। मामला इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7675 का है। फ्लाइट जयपुर से सुबह 9:20 बजे जैसलमेर रवाना होनी थी, लेकिन जैसलमेर में खराब मौसम के चलते फ्लाइट 3.30 घंटे लेट दोपहर करीब 1 बजे रवाना हो सकी। कुंभ के लिए रोजाना एक फ्लाइट जयपुर से महाकुंभ जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट एयरलाइंस ने जयपुर-प्रयागराज-जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू की है, जो रोजाना संचालित होगी। इससे पहले एलायंस एयर ने भी जयपुर-प्रयागराज के लिए डायरेक्ट फ्लाइट संचालित करेगी, लेकिन ये सप्ताह में सिर्फ एक दिन शुक्रवार को संचालित होगी। स्पाइसजेट एयरलाइंस प्रबंधन के अनुसार एसजी-2963 12 जनवरी से 10 फरवरी तक संचालित होगी, जो जयपुर से सुबह 7:05 बजे रवाना हो 9 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *