सीबीआई फाटक पर 1 घंटे से जाम में फंसे रहे वाहन, सिग्नल नहीं मिलने से ट्रेन भी रुकी रही

मंगलवार शाम करीब 7 बजे से लेकर करीब एक घंटे तक सीबीआई फाटक पर लगातार ट्रेनों की आवाजाही रहने और शाम को ऑफिस आन-जाने का समय होने के कारण यातायात का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया। वहीं स्टेशन पर ट्रेन को सिग्नल नहीं मिलने से ट्रेन भी फाटक के बीच ही कुछ देर के लिए रुक गई। ऐसे में चारों तरफ से दुपहिया और चौपहिया फाटक पर आकर आपस में उलझ गए। जगतपुरा से इंदिरा गांधी नगर, आगरा रोड और जगतपुरा की कॉलोनियों में आने-जाने वाला सारा ट्रैफिक एक साथ इसी फाटक से होकर गुजरता है, काफी देर तक फाटक बंद होने से वाहन आपस में फाटक पर ही उलझे रहे। पुलिसकर्मियों को भी वाहन चालकों द्वारा इधर-उधर गाड़ियां घुसा देने से उलझे जाम को खुलवाने में कड़ी मशक्कत करते रहे। लेकिन करीब एक घंटे तक भी यातायात सामान्य नहीं हो पाया। इधर-उधर निकालने के चक्कर में वाहन चालक भी आपस में उलझते रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *