कुल्लू में तीन लोगों की मौत:भेड़-बकरियां चराने गए थे, परिजनों को श्रीखण्ड के रास्ते में शव मिले

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के निरमंड खंड में श्रीखण्ड यात्रा मार्ग पर तीन भेड़पालकों की मौत हो गई है। ये तीनों श्रीखण्ड यात्रा के बेसकैंप सिंहगाड़ से ऊपर कुंशा नामक स्थान पर मृत पाए गए, जिसकी जानकारी गुरुवार को सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। मृतकों की पहचान डिनु राम (45), निवासी गांव जुआगी, पवन देव (31), निवासी ठारवा, और बजारू राम (58), गांव बसवारी के रूप में हुई है। ये सभी निरमंड तहसील के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, तीनों भेड़पालक लगभग एक हफ्ते पहले हर साल की तरह अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए निकले थे। जब परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की और फोन पर कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों को रास्ते में मिला शव
इसके बाद परिजन उनकी तलाश में निकले और कुंशा पहुंचने पर तीनों को मृत पाया। घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि श्रीखण्ड मार्ग पर तीन व्यक्तियों के मृत पाए जाने की जानकारी मिली है। शवों को निरमंड लाया जा रहा है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *