रोहतास में शाह बोले- राहुल ने घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाली:RJD बांग्लादेशियों को बचाना चाहती है; लालू-राबड़ी बिहार के विकास के लिए खतरा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रोहतास में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मालिक कहकर संबोधित किया। कहा, सिर्फ बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जहां बूथ अध्यक्ष पार्टी अध्यक्ष बन सकता है। मैं भी कभी बूथ अध्यक्ष ही था। शाह ने कार्यकर्ताओं से पूछा, लालू जी, राबड़ी जी बिहार को समृद्ध कर सकते हैं क्या। उन्होंने कहा, ये लोग सिर्फ अपना और अपने परिवार का सोचते हैं। उन्होंने कहा, हमें आज यहां से तय कर के जाना है कि इस क्षेत्र की 80 फीसदी सीटें हमारे पास हो। ये संकल्प लेकर हमें जाना है। शाह ने कहा, अभी राहुल बाबा यात्रा कर के गए। क्या आपको इसका विषय पता है। इस यात्रा का विषय शिक्षा, बिजली, सड़क, रोजगार नहीं था। यात्रा का विषय था जो बांग्लादेश से घुसपैठिए आए हैं। शाह ने पूछा- आप बताइए किसी का वोट कटा है क्या। राहुल ने घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाली थी। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा, ये चुनाव सरकार बनाने का नहीं है। ये चुनाव 3 तिहाई से ज्यादा बहुमत से सरकार बनाने का चुनाव है। आप संकल्प लेकर जाइए, मोदी की नेतृत्व में बिहार में सरकार बनानी है। पटना में नीतीश से 30 मिनट हुई बातचीत इससे पहले पटना के मौर्या होटल में नीतीश कुमार अमित शाह से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच बंद कमरे में करीब 30 मिनट तक बात हुई। इस दौरान सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई। नीतीश कुमार ने जहां-जहां का दौरा किया वहां के फीडबैक को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा और तेजस्वी की यात्रा को लेकर भी बात हुई। इस नीतीश के साथ बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, डिप्टी CM सम्राट चौधरी, भिक्षु भाई दलसनिया और संजय जायसवाल भी मौजूद रहे। CM नीतीश कुमार के साथ कई आला अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए है। नीतीश और शाह की मुलाकात की तस्वीरें देखिए… क्यों शाह ने संभाली कमान-यहां 22 में सिर्फ दो सीट जीता था NDA 2024 लोकसभा चुनाव में शाहाबाद में NDA का खाता तक नहीं खुला था, जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सिर्फ दो सीट ही जीत पाई थी। ऐसे में इस बार शाहाबाद पर भाजपा की विशेष नजर है। गृहमंत्री अमित शाह ने खुद कमान संभाल ली है। भाजपा के पूर्व मंत्री और चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा, ‘अमित शाह के आने से विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा। कार्यकर्ता और जोश के साथ अपने-अपने क्षेत्र में काम करेंगे।’ अमित शाह के दौरे के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *