कुल्लू में दंपति समेत तीन तस्कर गिरफ्तार:चिट्टा, नगदी और कार बरामद, एसपी ने किया SIT का गठन

कुल्लू जिले में मुख्यमंत्री के ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ अभियान के निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) मदन लाल कौशल की निगरानी में मनाली और भुंतर में दो अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में चिट्टा बरामद किया गया है। मनाली में इस साल की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है, जिसके बाद एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। मनाली में सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने 303 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद किया। इस मामले में एक दंपत्ति, संगत राम और उसकी पत्नी डिंपल को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने किया एसआईटी का गठन बरामद नशे की मात्रा और इसके पीछे के संभावित नेटवर्क को देखते हुए इसे इस वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मदन लाल कौशल ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। यह टीम न केवल चिट्टे के स्रोत का पता लगाएगी, बल्कि आरोपियों के बैंक खातों और चल-अचल संपत्ति की भी गहनता से जांच कर रही है। बोलेरो से चिट्टा बरामद पुलिस का लक्ष्य नशे की कमाई से बनाई गई हर संपत्ति को जब्त करना है। एक अन्य कार्रवाई में, भुंतर पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक बोलेरो गाड़ी को रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी से 62.44 ग्राम चिट्टा और 7200 रुपए की नकदी बरामद की गई। तस्कर गिरफ्तार इस मामले में पंजाब जीरकपुर के अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब अमित गुप्ता के बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि नशे के स्रोत और वितरण नेटवर्क का पता लगाया जा सके।एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस नशा माफिया के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। चिट्टा मुक्त हिमाचल के तहत कार्रवाई एसपी ने कहा कि ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे। बताया कि पुलिस मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल मुहिम’ को लेकर पूरी तरह गंभीर है।उन्होंने कहा, “नशा माफिया के खिलाफ कुल्लू पुलिस की यह जीरो टॉलरेंस पॉलिसी जारी रहेगी। मदन लाल कौशल ने कहा कि हम केवल छोटे तस्करों ही नहीं, बल्कि इनके मुख्य सरगनाओं तक पहुंचने के लिए कार्य कर रहे हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *