कुशवाहा जागरण मंच का वनभोज

रांची| कुशवाहा जागरण मंच ने स्वर्णरेखा नदी तट पर स्थित एकैसी महादेव मंदिर परिसर में रविवार को वनभोज-सह-मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में कुशवाहा एकता व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शैक्षणिक, सामाजिक, राजनीतिक आदि विषयों पर चर्चा हुई। कुशवाहा जागरण मंच का पुनर्गठन के लिए एक संयोजक मंडली का गठन किया गया। इसमें सूरज महतो, प्रवीण प्रसाद, महावीर प्रसाद, भरत लाल महतो व रामलखन महतो का चयन किया गया। मौके पर महावीर प्रसाद, अरविंद कुमार, प्रवीण प्रसाद, जनार्दन प्रसाद व अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *