कुश्ती दंगल; राजू खटीक बने सांगानेर केसरी

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा सांगानेर उपनगर में दशहरे के अवसर पर श्री बजरंग व्यायामशाला अखाड़ा परिवार एवं ग्रामवासियों के सानिध्य में पारंपरिक कुश्ती दंगल हुआ। कुश्ती का शुभारंभ डीएसपी श्यामसुंदर विश्नोई और सुभाषनगर सीआई शिवराज गुर्जर ने करवाया। सांगानेर संघर्ष समिति ने दोनों का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर समाजसेवी कैलाश कोठारी का भी साफा पहनाकर स्वागत किया। इससे पहले जुलूस श्री बजरंग व्यायामशाला से रवाना होकर शिव व्यायामशाला होते हुए चारभुजानाथ मंदिर से ठाकुरजी के बेवाण के साथ वापस बजरंग व्यायामशाला पहुंचा। श्री बजरंग व्यायामशाला में विभिन्न भारवर्ग की 18 ओपन कुश्ती के मुकाबले हुए। इसमें पहलवान राजू खटीक ने सांगानेर केसरी का खिताब जीता। इसके अलावा पहलवान दिव्यांशु माली, आशीष जाट, अंकित माली, प्रिंस माली, यशवंत गुर्जर, सुरेश बलाई, माइकल सांसी, प्रकाश माली, अखिलेश तेली, नारायण सांसी, प्रियांशु माली, विशाल माली, कुशाल माली, योगेश माली और जॉनी साहू अपने-अपने वर्ग में विजेता रहे। एक मुकाबले में दोनों पहलवान बराबर रहे, वहीं एक मुकाबला प्रतियोगी के नहीं आने से बाई रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *