माहेश्वरी वुमेंस एंड स्पोर्ट्स क्लब ने की ट्रैकिंग

भीलवाड़ा | माहेश्वरी वुमेंस एंड स्पोर्ट्स क्लब ने स्मृति वन में ट्रैकिंग कार्यक्रम किया। शुरुआत जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, जिला सचिव भारती बाहेती व नगर अध्यक्ष सुमन सोनी के आतिथ्य में की गई। चेयरपर्सन निशा सोनी ने बताया कि सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रैकिंग का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का समन्वयन आशिमा डाड ने किया। क्लब की डायरेक्टर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन सोनल माहेश्वरी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। योग और मेडिटेशन के महत्व को समझाते हुए उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस कल्पना सोमानी ने बताया कि ट्रैकिंग के दौरान महिलाओं ने ताजगी भरी सुबह का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि आज का अनुभव बेहद खास रहा, और ऐसे आयोजनों से जीवन में ऊर्जा व उत्साह बना रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *