अमृतसर | सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चलाया। विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों में जादू शो का आयोजन किया। जिसमें मदन लाल ढींगरा गवर्नमेंट नर्सिंग स्कूल, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ऑफ नर्सिंग और सीकेडी नर्सिंग कॉलेज शामिल हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया जा रहा ताकि बीमारी के लक्षणों बारे सही जानकारी मिल सके। इस मौके पर जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. हरप्रीत कौर, एमआईओ अमरदीप सिंह, कुष्ठ रोग पर्यवेक्षक गुरप्रीत सिंह, मनिंदर कौर व अन्य मौजूद रहे।


