जालंधर| विश्व कुष्ठ जागरूकता दिवस के मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की जालंधर शाखा ने कुष्ठ आश्रम में फ्री राशन और स्वास्थ्य संबंधी सामग्री वितरित की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आईएमए के अध्यक्ष डॉ. धीरज भाटिया, अॉनरेरी सेक्रेटरी डॉ. गुरदेव सिंह परमार, वित्त सचिव डॉ. जंगप्रीत सिंह ने किया। इसके अलावा आईएमए के राज्य सचिव डॉ. आरएस बल, प्रेस सचिव डॉ. राजेश सच्चर, पूर्व अध्यक्ष डॉ. आलोक लालवानी, डॉ. मुनीश सिंगल, पूर्व सचिव डॉ. पूजा कपूर, पूर्व अध्यक्ष डॉ. हरीश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।


