गुरु हरि राय साहिब जी के प्रकाश दिवस पर गुरमत समागम करवाया

भास्कर न्यूज | जालंधर गढ़ा स्थित गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह में गुरु हरि राय साहिब जी के प्रकाश दिवस पर गुरमत समागम करवाया गया। इस अवसर पर भाई रणजीत द्वारा रखे गए श्री सहज पाठ के भोग संगति रूप में डाले गए। भाई रणजीत सिंह, भाई गुरमीत सिंह और भाई गुरसेवक सिंह ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया गया। प्रधान भूपिंदर पास सिंह खालसा ने गुरु जी की जीवनी पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इस मौके पर बलविंदर सिंह, दलजीत सिंह वालिया, कुलदीप सिंह, हरविंदर सिंह, सतपाल सिंह, कमल कुमार, मिस मन कुमार, दविंदर भगत, मनिंदर सिंह, तेजिंदर सिंह आदि ने हाजिरी लगवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *