कूड़ा लिफ्टिंग वाहन ढके न होने से गंदगी

कूड़ा लिफ्टिंग की सुविधा ठीक से न होने के कारण शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में कूड़ा समय पर नहीं उठाया जा रहा है। जहां कूड़ा उठाया भी जा रहा है, वहां वाहन पूरी तरह भरे होने के कारण कचरा ढका नहीं जा रहा, जिससे वह सड़कों पर गिरकर गंदगी फैलाता है। इस अव्यवस्था से न केवल बदबू और गंदगी बढ़ रही है, बल्कि संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि कूड़ा लिफ्टिंग व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए और कूड़ा वाहनों को कवर करने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *