अमृतसर जैसे बड़े धार्मिक और पर्यटन स्थल पर शहर भ्रमण के लिए चलाई जा रही डबल डेकर बस का रूट खतरनाक साबित हो रहा है। बस स्टेशन साइड से अशोका चौक होते हुए कोर्ट रोड की ओर मुड़ने वाले मार्ग पर सुरक्षा में बड़ी चूक है। यहां साइन बोर्ड, पीपल-बरगद की लटकती टहनियां और स्ट्रीट लाइट के खुले तार हादसे को न्योता दे रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि जल्द इन अवरोधों को हटवाकर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।


