गुना के म्याना स्टेशन को नेशनल अवॉर्ड:राष्ट्रपति ने दिया ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार; सालाना 10 हजार यूनिट बिजली बचाई

गुना जिले के म्याना रेलवे स्टेशन को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (NECA) 2025 से नवाजा गया है। रविवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान प्रदान किया। पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। स्टेशन को यह अवॉर्ड बिजली बचाने के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए मिला है। भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले म्याना स्टेशन पर LED लाइट्स, BLDC पंखे और स्मार्ट लाइटिंग सर्किट (30-70%) सिस्टम लागू किया गया है। इन उपायों से स्टेशन ने सालाना 10 हजार यूनिट से अधिक बिजली की बचत की। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) ने कठोर मूल्यांकन, ऊर्जा बचत के सत्यापन और दस्तावेजों की जांच के बाद स्टेशन को इस पुरस्कार के लिए चुना। महाप्रबंधक बोलीं- यह ऐतिहासिक उपलब्धि महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने टीम को बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि म्याना स्टेशन को यह सम्मान मिलना गौरव की बात है। यह सफलता सीनियर डीईई (जनरल) संजय मानोरिया की तकनीकी निगरानी और डीआरएम पंकज त्यागी के नेतृत्व में किए गए कार्यों का परिणाम है। नियमित ऑडिट और स्टाफ ट्रेनिंग से मिली सफलता इस उपलब्धि के पीछे नियमित एनर्जी ऑडिट, बिजली खपत का लोड एनालिसिस और स्टाफ को जागरूक करने जैसे प्रयास शामिल थे। विद्युत विभाग की टीम ने ऊर्जा संरक्षण परियोजनाओं को समय पर पूरा किया, जिससे स्टेशन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *