कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी सामने आई है। नामीबियाई मादा चीता आशा दूसरी बार मां बनी है। उसने एक साथ 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही अब यहां 32 चीते हो गए हैं। यह भारत में आठवां सफल चीता जन्म माना जा रहा है। कूनो में मौजूद मादा चीता गामिनी और ज्वाला के भी गर्भवती होने की जानकारी है। पूर्व सीसीएफ सीएस निनामा के अनुसार, दोनों से दो माह में शावकों के जन्म की संभावना है। 28 को बोत्सवाना से 8 और चीते आएंगे। इससे साल के अंत तक देश में चीतों की संख्या 50 के पार पहुंच सकती है। भारत में जन्मे जीवित चीता शावकों की संख्या 24 है। देश में चीतों की कुल आबादी 35 हो गई है। इनमें से तीन चीते अभी गांधीसागर अभयारण्य में हैं।


