रांची के दस माइल स्थित वाइल्ड वादी पार्क इस बार नए साल के जश्न का हॉटस्पॉट बना। लोगों ने प्रकृति और रोमांच का ऐसा मेल देखा कि हर कोई बस खुशी से झूम उठा। पार्क के चारों ओर खिले मनमोहक फूलों की ख़ूबसूरती के बीच नए साल का शानदार जश्न मनाया गया। यह नजारा आंखों को सुकून देने वाला था। लोगों ने बर्ड पार्क में जाकर रंग-बिरंगी चिड़ियों के साथ शांतिपूर्ण वक्त बिताया। प्रकृति और पक्षियों के बीच जश्न मनाया।


