रांची । समाहरणालय के ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में बुधवार को एक पेंशन दरबार सह सेवानिवृति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। 12 सेवानिवृत्त शिक्षकों व एक आदेशपाल, एक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को स्मृति चिह्न, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।


