लुधियाना | भारत विकास परिषद शहीद सुखदेव शाखा 30 मार्च को जरूरतमंदों में कृत्रिम अंग, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर और सुनने वाली मशीनें वितरित करेगी। यह कैंप चंडीगढ़ रोड स्थित श्री जैन मुनि श्याम बिहार संस्कार और सेवा केंद्र में आयोजित होगा। अध्यक्ष बृज भूषण बंसल ने बताया कि यह सेवा समाज के जरूरतमंदों के लिए समर्पित है। इस मौके पर सुधीर चंद्र जैन, संजय गुप्ता, संजीव खुराना, राज अग्रवाल, सुमेश शर्मा, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहेंगे।


