कृषक स्वामित्व योजना से हो रहे लाभान्वित

नारायणपुर | हलामीमुंजमेटा में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वामित्व योजना के तहत लाभान्वित कृषक को अधिकार अभिलेख मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम के द्वारा वितरण किया गया। योजना के तहत आबादी भूमि पर काबिज व्यक्ति को शासन के निर्देशानुसार अधिकार अभिलेख वितरण किया गया। नारायणपुर तहसील में 49 ग्राम के लगभग 300 कृषक इस योजना से भूमि का अधिकार पाएंगे, जिसमें से बेलगांव के 68 कृषकों को समाधान शिविर के माध्यम से अधिकार अभिलेख देकर लाभान्वित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *