दंतेवाड़ा बना सिविल डिफेंस जिला, स्वयंसेवकों की भर्ती

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा हाल ही में जिले को सिविल डिफेंस जिले के रूप में अधिसूचित किया गया है। युद्धकाल, आपदा एवं आपातकालीन स्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस संबंध में नगर सेना, जिला कार्यालय दंतेवाड़ा द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं या माय भारत पोर्टल https://mybharat.gov .in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। नामांकन के लिए अभ्यर्थी दंतेवाड़ा जिले का मूल निवासी होना, आयु 18 साल से कम व 50 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य एवं दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी, नगर सेना, दंतेवाड़ा के अनुसार, यह पहल न केवल आपदा प्रबंधन में सहयोग देगी बल्कि युवाओं में राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करेगी। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी, नगर सेना, दंतेवाड़ा ईमेल-distctdan.hgdwa @gmail.com और दूरभाष: 07856-252013 संपर्क कर सकते हैं। यह सेवा पूर्णतः निशुल्क और मानसेवी है। अर्थात इसमें किसी प्रकार का मानदेय नहीं दिया जाएगा। हालांकि, चयनित अभ्यर्थियों को एक दिवसीय (लगभग 4 घंटे का) प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके पश्चात प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *