दंतेवाड़ा| भास्कर की खबर के बाद जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई हुई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार दंतेवाड़ा जिले में जल जीवन मिशन के तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे। जल जीवन मिशन पेयजल परियोजनाओं के क्रियान्वयन के तहत अधूरे एवं समय-सीमा पर कार्य पूर्ण न करने वाली कार्य एजेसियों पर कलेक्टर कुणाल दुदावत के आदेश अनुसार कड़ी कार्रवाई की गई है। इनमें ग्राम पंचायत नागफनी, कोरलापाल, कौवाकरका, अरबे, पूरनतराई, खुटेपाल, मोखपाल, पोरोकमेली, पीना बचेली, जबेली, मड़कामीरास, मुसकेल, मेडोली, भैरमबंद सहित कुल 14 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत अधूरे कार्य करने वाली एजेंसियों को राजसात कर अनुबंध निरस्त किया गया है। इसके साथ ही गीदम में 21 नग नलकूप खनन नहीं करने से ब्लैक लिस्ट में डाला।


