तोकापाल | ग्रामीण क़ृषि विस्तार अधिकारियों ने सोमवार को एसडीएम को मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपकर विभाग के सारे ऑनलाइन कार्यों को बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। विभाग के सभी ऑनलाइन कार्य बंद पड़ गए हैं। कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के आह्वान पर छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक संघ जिला बस्तर, कृषि अनुविभाग तोकापाल के अफसरों ने 9 मांगें रखी हैं।


