मालखरौदा | घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार वह घर के अंदर सोयी थी। दरवाजा बंद नहीं था, तभी आरोपी चंद्रभूषण घर अंदर घुसा और मुंह को दबाकर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने अपने ससुर को आवाज आरोपी भागने लगा। इस दौरान उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्जकर जांच शुरू की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में छुपा है। सूचना पर आरोपी के घर सिंघरा जाकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़े, जिससे पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा घटित करना स्वीकार किया।


