कवर्धा| राज्य सरकार ने खरीफ सीजन के लिए कृषि उन्नति योजना के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। योजना के तहत अब दलहन, तिलहन, मक्का, लघु धान्य के साथ कपास की फसलों पर भी किसानों को कृषि आदान सहायता राशि दी जाएगी। कई किसान उन्नत बीज, खाद, कीटनाशक, यंत्र और नई तकनीक में निवेश नहीं कर पाते। इसी को देखते हुए सरकार ने यह योजना शुरू की है। योजना का मकसद फसल क्षेत्र बढ़ाना, उत्पादन और उत्पादकता में इजाफा करना है।


