कृषि कनेक्शन में फर्जीवाड़ा:गडरारोड में 61 कनेक्शन सुपर स्पेशल श्रेणी में किए इनमें 20 डेजर्ट नेशनल पार्क में, 8 पर 24 घंटे सप्लाई

डिस्कॉम के गडरारोड़ सब डिवीजन में कृषि कनेक्शन करने में अनियमितताएं सामने आई है। नियमों को ताक पर रख डीएनपी एरिया में एक साथ सुपर स्पेशल श्रेणी के 20 कनेक्शन किए है। इनमें भी 8 कनेक्शनों में तो 24 घंटे बिजली सप्लाई होगी। डीएनपी यानि डेजर्ट नेशनल पार्क में डिस्कॉम नियमानुसार कनेक्शन नहीं कर सकता। इसके लिए एसई से अनुमति भी नहीं मांगी गई, लेकिन डिस्कॉम ने डीएनपी एरिया में पूरा बिजली तंत्र ही खड़ा कर दिया। नवंबर में एक साथ 61 सुपर स्पेशल श्रेणी के कनेक्शन किए। इन सभी कनेक्शनों के लिए एक ही दिन में फाइल जमा करवाई। जेईएन ने एस्टीमेट बनाते हुए उसी दिन डिमांड जारी कर 4 से 5 दिन में कनेक्शन भी कर दिए। दूसरी ओर सामान्य श्रेणी के 800 व एससी श्रेणी के 17 कृषि कनेक्शन अगस्त 2021 से पेंडिंग हैं। आवेदन डीएनपी एरिया में किया सुपर स्पेशल कनेक्शन में फर्जीवाड़े का खेल ऐसे चला कि पहले जिस खसरे में उपभोक्ता की ओर से आवेदन किया, वह खसरा डीएनपी क्षेत्र में आ रहा था। ऐसे में नियमानुसार डिस्कॉम कनेक्शन नहीं कर सकता। ऐसे में अधिकारियों ने नया तरीका ढूंढते हुए उपभोक्ताओं से दोबारा आवेदन दूसरे खसरे से करवाया। अब कागजों में डीएनपी एरिया से बाहर के खसरे में कनेक्शन है, लेकिन हकीकत में डीएनपी एरिया में लाइनें व ट्रांसफार्मर लगाकर पूरा तंत्र खड़ा कर दिया है। इस मामले में पहले भी एक एईएन को सस्पेंड किया था। 24 घंटे सप्लाई वाले फीडरों से कनेक्शन अधिकारियों की मिलीभगत से डीएनपी एरिया में 24 घंटे सप्लाई वाले फीडरों से भी सुपर स्पेशल श्रेणी में कनेक्शन किए। इनमें एसई अशोक मीणा से अनुमति भी नहीं मांगी। देवीसिंह पुत्र सुजानसिंह खुडाणी, उम्मेदसिंह पुत्र भंवरसिंह सादों की बस्ती, कलसिंह पुत्र मेघसिंह खुडाणी, भायती पुत्र बहादुर, कायम खान पुत्र उम्मेद अली बादराणी, धाई कंवर/ पुंजराजसिंह मोडरडी, दायम खान पुत्र इब्राहिम खान खुडाणी, रिजुसिंह पुत्र शोभसिंह बोई आवेदन में बाहरी खसरे बताए जबकि अधिकारियों ने डीएनपी एरिया में कनेक्शन किए। डीएनपी एरिया में इन उपभोक्ताओं को दिए कनेक्शन देवीसिंह पुत्र वेणसिंह ने पहले रावतसर से आवेदन किया, लेकिन डीएनपी होने से दोबारा आवेदन करवाकर कनेक्शन दिया । जगदीश पुत्र शिवनारायण ने पहले पिथोरा से आवेदन सुपर स्पेशल में किया लेकिन डीएनपी एरिया होने से दोबारा गिराब से आवेदन करवाया। सुभान हसन ने आवेदन खुडाणी से किया लेकिन दोबारा गफण तलाई से करवाया और 24 घंटे में कनेक्शन जारी किया। दायम पुत्र इब्राहिम खान ने आवेदन खुडाणी से किया, दोबारा गफण तलाई से आवेदन करवाकर 24 घंटे कृषि कनेक्शन जारी किया। खसरा दूसरा बताकर डीएनपी एरिया में उम्मेदसिंह पुत्र भंवरसिंह सादों की बस्ती, शैतानसिंह पुत्र बखतावर सिंह गंगापुरा, इंदरसिंह पुत्र बाघसिंह गंगापुरा, लखसिंह पुत्र खुशालसिंह गिराब, कमलसिंह पुत्र सज्जनसिंह आसाड़ी, जगदीश पुत्र शिवनारायण गिराब, खुमाणसिंह पुत्र चंदनसिंह गिराब, हरिसिंह पुत्र दमनसिंह गिराब, सिकंदर खान पुत्र निहालखान खुडाणी के कनेक्शन किए। इस मामले की जांच होगी “डीएनपी क्षेत्र में कनेक्शन करने की जानकारी नहीं है। इस मामले की जांच करवाई जाएगी। 24 घंटे में कनेक्शन की अनुमति 3 प्रकरण में ली गई है। सामान्य श्रेणी के कनेक्शन किए जा रहे हैं। कृषि कनेक्शन 6 घंटे में दिए जाने का प्रावधान है। यदि पास में फीडर नहीं है तो सक्षम अधिकारी की स्वीकृति अनिवार्य होती है।” – अशोक मीणा, एसई डिस्कॉम।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *