अंबिकापुर| केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अंबिकापुर आएंगे। वे पीजी कॉलेज ग्राउंड में होने वाले “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे। रविवार को सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा और पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर विलास भोसकर, एसपी राजेश व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


