बैकुंठपुर | कोरिया जिला मुख्यालय से डेढ़ किमी दूर भांडी में शनिवार की देर रात दो कार की आपस मे भिड़ंत हो गई। इसमें चिरमिरी निवासी दो मूकबधिरों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित िकया। भांडी के पास स्थित डेंजर जोन में एनएच-43 सड़क पर 10 और 11 मई की मध्य रात स्कॉर्पियो और आल्टो कार के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान आल्टो कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया िक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। चिरमिरी निवासी सुशांत सोनी (30 वर्ष) और आशुतोष प्रसाद (33 वर्ष) आल्टो कार क्रमांक सीजी 16 सीएम 1890 से िबश्रामपुर से चिरमिरी जा रहे थे। इस दौरान बारात लेकर स्कार्पियो क्रमांक सीजी 15 बीटी 8304 से सामने से टक्कर हो गई।


