नारायणपुर | कृषि स्थायी समिति की बैठक सोमवार को दोपहर 12 बजे से कार्यालय उप संचालक कृषि, जिला नारायणपुर के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। बैठक में वर्ष 2025-26 में प्राप्त लक्ष्य के आधार पर कृषि एवं समवर्गी विभागों में संचालित समस्त योजनाओं का कार्यक्रम प्रगति प्रतिवेदन तथा अनुमोदन के लिए शेष कृषक सूची प्रस्तावित एवं लाभान्वित हितग्राहियों की सूची पर चर्चा कर अनुमोदन किया जाएगा।


