पीएम के मन की बात कार्यकर्ताओं ने सुना

भास्कर न्यूज | नारायणपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात की 123वीं कड़ी रविवार को नारायणपुर जिले में उत्साह के साथ सुनी गई। शहर मंडल, ग्रामीण मंडल और ओरछा मंडल के कई बूथों में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष संध्या पवार ने अपने गांव छोटेडोंगर में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। इसके बाद पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संध्या पवार ने कहा कि मन की बात केवल संवाद नहीं, यह समाज, संस्कृति, पर्यावरण और देश की उपलब्धियों को जोड़ने वाली प्रेरणादायी पहल है। पूर्व जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम ने तहसीलपारा के बूथ क्रमांक 51 में जिला महामंत्री संदीप झा, वरिष्ठ नेता कमलजीत सिंह आहुजा, मोदनारायण झा और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। प्रधानमंत्री ने सावन मास, अमरनाथ यात्रा, पर्यावरण संरक्षण, जन भागीदारी और देश की वैश्विक उपलब्धियों पर बात की। डब्लूएचओ और आईएलओ जैसी संस्थाओं द्वारा भारत की सराहना का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के बाद सभी बूथों में पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। मन की बात को प्रेरणा की कड़ी बताया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *