सिविक एक्शन कार्यक्रम में किया रेडियो वितरण

भास्कर न्यूज | तोंगपाल सुकमा जिले के कुम्माकोलंग क्षेत्र में 27 जून को सीआरपीएफ 227 बटालियन ने नागरिक सहायता कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन डी 227 कैंप परिसर में हुआ। कार्यक्रम में 60 ट्रांजिस्टर रेडियो ग्रामीणों को दिए गए। वितरण कमांडेंट संजीव सिंह ने किया। मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी नवीन कुमार यादव, सहायक कमांडेंट प्रशांत त्रिपाठी, अन्य अधिकारी, जवान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। साथ ही सुरक्षा बलों और जनता के बीच विश्वास मजबूत करना और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति लाना भी मकसद रहा। कमांडेंट ने कहा, रेडियो एक सशक्त माध्यम है। यह दूर-दराज के इलाकों में रहने वालों तक जरूरी जानकारी और समाचार पहुंचाता है। ग्रामीण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात और देश के अन्य कार्यक्रम सुन सकेंगे। उन्होंने कहा, इससे लोगों को सरकारी योजनाओं से जुड़ने का मौका मिलेगा। युवाओं को रोजगार योजनाओं की जानकारी मिलेगी। किसान कृषि से जुड़ी अहम बातें जान सकेंगे। उन्होंने कहा, नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास तभी संभव है जब लोग शिक्षा, जागरूकता और सरकारी योजनाओं से लाभ लें। सीआरपीएफ इसी दिशा में लगातार काम कर रही है। ग्रामीणों ने इस आयोजन का स्वागत किया और सीआरपीएफ के प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *