दंतेवाड़ा | जिले में ज्यादातर जगह बिजली विभाग के पुराने ट्रांसफार्मर और जर्जर हो चुके उपकरणों की वजह से आए दिन बिजली की सप्लाई प्रभावित हो रही है। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में भी घंटों बिजली गुल होना आम बात हो गई है। ब्लॉक मुख्यालयों में एक-एक हफ्ते बिजली की सप्लाई प्रभवित हो रही है। कुआकोंडा, कटेकल्याण उप डिवीजन में सालों से मशीनें ही नहीं बदली गई है जिसकी वजह से रोज सप्लाई प्रभावित हो रही है। हालात ऐसे हैं कि बिजली के पोल हवा में टूट रहे हैं इसके पीछे की बड़ी वजह यह है कि बिजली के पोल कांक्रीट कर गाड़े नहीं जा रहे हैं जिससे थोड़े से आंधी-तूफान और हवा में ये पोल धराशायी हो रहे हैं। पोल गिरने से बिजली के तार आपस में टकरा रहे हैं और शार्ट सर्किट की वजह से घंटों के लिए बिजली गुल हो रही है। जिले में मई के पूरे महीने बिजली से लोग परेशान रहे।


