कृष्णा कॉलोनी में खाली जमीन पर निगम की बड़ी कार्रवाई:2400 वर्गफुट जमीन का अधिग्रहण, डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाया जमीन मालिक

नगर निगम ने डॉ. राम मनोहर लोहिया वार्ड स्थित कृष्णा कॉलोनी में एक बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने यहां 2400 वर्गफुट की खाली भूमि का अधिग्रहण किया है। निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर नगर निगम के सभी जोनों में बकाया राजस्व वसूली का अभियान चल रहा है। जोन-6 के संभागीय अधिकारी सतेन्द्र चक्रवर्ती ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी की इस खाली भूमि की संपत्ति दर्ज नहीं थी। भूमि स्वामी को कई बार संपर्क किया गया और दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस भी चस्पा किए गए। भूमि स्वामी द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दिए जाने पर निगम ने अधिग्रहण की कार्रवाई की। जमीन पर अधिग्रहण का बोर्ड लगा दिया गया है। बकाया कर वसूली के लिए नल कनेक्शन भी काट दिया गया है। निगमायुक्त प्रीति यादव ने बताया की राजस्व वसूली के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *