संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर लोकसभा सदन में देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को सागर में एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया। भगवानगंज चौराहे पर कार्यकर्ता जमा हुए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली, केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते उनके इस्तीफे की मांग की। एनएसयूआई प्रदेश महासचिव चक्रेश रोहित ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता बाबा साहेब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसकी हम निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक गृहमंत्री बाबा साहब अंबेडकर के चरणों में नतमस्तक होकर माफी नहीं मांगते तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में सिंटू कटारे, महेश जाटव, रमाकांत यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे, शरद पुरोहित, हीरालाल चौधरी, गोवर्धन रैकवार, रवि सोनी, फिरदोष कुरैशी, धर्मेंद्र चौधरी, मुकेश रोहित, मनोज पवार, जितेंद्र चौधरी, सागर साहू, अंकेश जैन, बंटी पंथी, नीलेश अहिरवार, भूरे खटीक, उमेश अहिरवार, संदीप चौधरी, अक्षत कोठारी, तरुण कोरी, शाहरुख खान, रोहित चौधरी, आनंद अहिरवार, नरेश चौधरी, आशु खान, सिकंदर राइन, अभिषेक अहिरवार, शहजाद निहारिया, आशु लंबरदार, अभिषेक तिवारी समेत कार्यकर्ता शामिल रहे।


