लुधियाना| केंद्रीय जेल में नियमित चेकिंग के दौरान जेल प्रशासन को एक बड़ी सुरक्षा चूक का खुलासा हुआ है। जेल के अंदर 9 कैदियों के पास से 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जो जेल के अंदर पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। इस मामले में सहायक सुपरिटेंडेंट कुलदीप सिंह द्वारा की गई नियमित जांच में हुआ। जानकारी के अनुसार, जिन कैदियों के पास मोबाइल फोन पाए गए, उनमें करन, अर्शदीप सिंह, हरजीत सिंह, जसवंत सिंह, सुखविंदर सिंह, जतिंदर सिंह, संदीप सिंह, अमनदीप सिंह और गुरविंदर सिंह शामिल हैं। यह मामला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जेल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित कैदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है। अब विशेष जांच टीम इस बात की जांच कर रही है कि ये फोन जेल में कैसे पहुंचे और इसमें किसकी भूमिका हो सकती है।


