रांची | झारखंड कैडर के आईपीएस अफसर एमएस भाटिया जनवरी 2025 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटेंगे। आईपीएस भाटिया वर्तमान में सीआरपीएफ में आईजी एडमिन हैं। झारखंड सरकार एमएस भाटिया को डीजी रैंक में प्रोफार्मा प्रोन्नति दे चुकी है। इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की थी। वैसे झारखंड पुलिस में जनवरी 2025 में एक साथ डीजी रैंक में तीन पद खाली होने जा रहे हैं।


