केंद्रीय बजट:जिले में करीब 12000 टैक्सपेयर को टैक्स से राहत सालाना 16 लाख रपए आय वालों को भी लाभ मिला

वर्ष 2025 का आम बजट दिन भर सोशल मीडिया से लेकर मध्यम वर्गीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि िजस हिसाब से जनता को बेसब्री से इंतजार था। उतना खास वर्ष 2025 के बजट में आम जनता को नहीं मिला, लेकिन सालाना 12 लाख तक की इनकम वाले लोगों को टैक्स से मुक्ति मिलने से खुशी है। इस नई टैक्स व्यवस्था से जिले में करीब 12000 टैक्सपेयर को फायदा होगा, जिनकी सालाना 12 लाख तक की इनकम है। इसके अलावा 12 लाख से ऊपर की इनकम वालों को भी पहले की अपेक्षा कम टैक्स देना पड़ेगा। पर, 1 फरवरी 2025 के बजट से सबसे ज्यादा नौकरी पेशा लोगों को फायदा हुआ, जो सीधे-सीधे तौर पर टैक्स से बच रहे हैं। एक्सपर्ट व्यू – रसोई राहत से दूर : मित्तल सीए अतुल मित्तल ने कहा भरतपुर में लगभग 18 लाख पेन होल्डर है, जिसमें से 1.25 लाख ही रिटर्न भरते हैं। वित्तमंत्री ने महिलाओं की रसोई के लिए, शिक्षा व स्वास्थ्य पर ज्यादा कुछ खास बजट नहीं बोला, लेकिन पूरे 12 लाख की सालाना इनकम टैक्स में छूट देने से फायदा मिला। इस हिसाब से भरतपुर जिले में 12000 लोगों को फायदा हुआ। बजट में टैक्स छूट मिलने से मध्यम वर्गीय लोगों को ज्यादा फायदा हुआ है। यानि कि पहले सालाना 12 लाख इनकम वाले व्यक्ति को साल के 80,000-85000 रुपए देने पड़ते थे। वह अब उसको नहीं देने पड़ेगें। वहीं पहले सालाना 15 लाख रुपए से ऊपर कमाने वाले व्यक्ति को 30 प्रतिशत ब्याज देनी पड़ती थी। अब उसको सिर्फ 20 प्रतिशत ही ब्याज देनी पड़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *