केंद्रीय बजट से जनता ने ली राहत की सांस

शनिवार को केंद्र सरकार के पेश हुए बजट पर व्यापारियों व आम लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने बजट को आम लोगों के लिए लाभकारी बताया तो किसी ने इसे लोगों के सात धोखा करार दिया। वहीं अधिकतर लोग सरकार द्वारा 12 लाख तक की सालाना आय को टैक्स फ्री वाले फैसले की सराहना की। इस संबंध में गदईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के कृष्ण पासी ने कहा कि सरकार ने एमएसएमई सेक्टर के लिए कवर को बढ़ाकर पांच से 10 करोड़ रुपए कर दिया है। ये अच्छी पहल है। इससे इंडस्ट्री को काफी फायेदा पहुंचेगा। इसके अलावा राहुल शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा िक मोदी सरकार के बजट ने इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही अर्बन डेवलपमेंट के लिए भी खजाना खोल दिया है। सरकार का यह कदम वाकई स्वागत योग्य है। इसी तरह पीयूष सेठ ने कहा कि स्टार्टअप्स के कवर को दोगुना कर 20 करोड़ रुपए किया गया है। फुटवियर और लेदर इंडस्ट्रीज में सरकार ने चार लाख करोड़ रुपए के कारोबार और 22 लाख नई नौकरियों के अवसर प्रदान किए हैं। पीयूष सेठ कृष्ण पासी राहुल शर्मा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *