व्यापारी आयोग के सदस्य जुनेजा ने कारोबारियों संग की मीटिंग

अमृतसर| पंजाब राज्य व्यापारी आयोग के सदस्य शीतल जुनेजा ने गुरु बाजार के सराफा और शास्त्री मार्केट के कपड़ा व्यापारियों के साथ बैठक की। जुनेजा ने कहा कि सरकार और व्यापारियों के बीच दूरी को मिटाया जाएगा। किसी भी राज्य की अर्थव्यवस्था व्यापारियों पर निर्भर करती है। व्यापारी समृद्ध होंगे तो राज्य आर्थिक रूप से मजबूत होगा। जीएसटी जरूर भरें ताकि सरकार इस पैसे को विकास कार्यों पर खर्च कर सके। यदि किसी व्यापारी को कोई परेशानी हो तो वह उनसे संपर्क करें। सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इस मौके पर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव साहब, महासचिव नवदीप हांडा, जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष रविकांत शास्त्री, दीपक राय मेहता, दविंदर अरोड़ा, राजकुमार, विपन वाधवा, दीक्षित धवन, कुलवंत वडाली, पवनजीत सिंह गोल्डी, नरिंदर दत्ता, सचिन भाटिया व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *