केंद्रीय मंत्री अठावले ने पाकिस्तान को युद्ध की चेतावनी दी:कहा- पाकिस्तान PoK भारत को सौंपे, PM से सर्जिकल स्ट्राइक करने की मांग की

महाराष्ट्र के केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा-जब तक PoK ( पाकिस्तान ऑपरेटिंग कश्मीर) पाकिस्तान के पास रहेगा, तब तक आतंकवादी गतिविधियां चलती रहेंगी। अठावले ने प्रधानमंत्री मोदी से पाकिस्तान के खिलाफ एक और सर्जिकल स्ट्राइक करने की मांग की। उन्होंने कहा- अगर पाकिस्तान PoK नहीं सौंपता है, तो हमें उनके खिलाफ युद्ध की घोषणा करनी चाहिए। आतंकवादी बार-बार PoK के रास्ते भारत में घुसते है। इसलिए भारत को PoK क्षेत्र पर नियंत्रण करने की जरूरत है। अठावले ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि भारत युद्ध छेड़ने से नहीं हिचकिचाएगा और केंद्र इस मामले को लेकर गंभीर है। उन्होंने विपक्ष से इस मुद्दे पर सरकार का साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा- विपक्ष को हमारे साथ खड़ा होना चाहिए। डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने हमें यही सिखाया है कि जरूरत पड़ने पर देश के साथ खड़े होना चाहिए।” 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी। जम्मू-कश्मीर में अब तक 10 आतंकवादियों के घरों को ब्लास्ट में उड़ा दिया गया है। NIA इस हमले की जांच कर रही है। भास्कर को सूत्रों ने बताया कि हमले से पहले आतंकियों ने रेकी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया था। एजेंसियों को शक है कि हथियारों की सप्लाई में भी चाइनीज ड्रोन का इस्तेमाल हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि हमले के बाद आतंकियों के पुलवामा या अनंतनाग भागने की आशंका है। हमले के बाद इन रास्तों पर हलचल देखी गई थी। भारत सरकार ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया था। सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 26 अप्रैल (मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल) तक देश छोड़ने का निर्देश दिया है। PoK से ऑपरेट कर रहे आतंकियों के 15 ठिकानों पर रेड जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रदेशभर में 15 से ज्यादा जगहों पर एक साथ छापेमारी की है। ये छापेमारी उन आतंकियों के घरों पर हो रही है, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से गतिविधियां चला रहे हैं। यह अभियान आज सुबह डोडा और किश्तवाड़ जिलों से शुरू हुआ। 4 पॉइंट्स में प्राइमरी जांच में हुए खुलासे को जानिए… ——————————— ये खबर भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पहलगाम अटैक के मृतकों को श्रद्धांजलि:17 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल बैन; रक्षा मंत्री और PM ने 40 मिनट बैठक की पहलगाम अटैक की रिपोर्टिंग को लेकर भारत ने सोमवार को 17 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स पर बैन लगा दिया है। इनमें क्रिकेटर शोएब अख्तर, डॉन न्यूज, समा टीवी और जिओ न्यूज शामिल हैं। सरकार का कहना है कि ये चैनल्स भारत और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ झूठी और भ्रामक खबरें चला रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *