राजस्थान से 109 पाकिस्तानियों को वापस भेजा गया:पाकिस्तान से 850 भारतीय वापस आए, गुजरात में 1700 से ज्यादा बांग्लादेशी हिरासत में

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद पूरे देश में आक्रोश है। इस हमले के जवाब में केंद्र सरकार ने सख्त फैसला लिया है। सरकार ने कहा है कि भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर निकाला जाएगा। पाकिस्तानियों के साथ अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं। जबकि इलाज के लिए मेडिकल वीजा पर आए नागरिकों के लिए भारत में रहने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसके बाद उनका रहना अवैध माना जाएगा। इस आदेश के बाद सभी राज्यों की इंटेलिजेंस एजेंसी एक्टिव हो गई हैं और सभी राज्यों में पाकिस्तानी-बांग्लादेशियों की धड़पकड़ जारी है। राजस्थान से 109 पाकिस्तानियों को वापस भेजा गया है, वहीं, गुजरात में तीन दिन में 1700 से ज्यादा बांग्लादेशी हिरासत में लिए गए हैं। अमृतसर के अटारी बॉर्डर से रविवार शाम तक 537 पाकिस्तानी वापस जा चुके हैं। वहीं, पाकिस्तान से 850 भारतीय वापस आ चुके हैं। जानिए, राज्यवार पाकिस्तानी-बांग्लादेशियों पर हो रही कार्रवाई के बारे में… राजस्थान से अब तक 109 पाकिस्तानियों को वापस भेजा गया
केन्द्र सरकार के आदेश के बाद से अब तक राजस्थान से 109 पाक नागरिकों को अटारी बार्डर से पाकिस्तान भेज जा चुका है। अधिकतर पाक नागरिक जैसमेर, बाड़मेर और जोधपुर इलाकों में रहते पाए गए हैं। वहीं, बाड़मेर आया 18 लोगों का हिंदू परिवार भी है, जो वापस नहीं लौटना चाहता। शनिवार को परिवार की 6 महिलाएं, 5 बच्चे और 7 पुरुष सीआईडी ऑफिस पहुंचे। परिवार ने कहा कि हमारा 45 दिन का वीजा है, लेकिन हम वापस नहीं लौटना चाहते हैं। हमारे पास जो कुछ था, उसे वहीं देकर यहां आए हैं। उन्होंने गुहार लगाई कि हमें वापस मत भेजिए, यहीं रहने दीजिए। बच्चे भी अब यही रहना चाहते हैं। भारत अच्छा है। छत्तीसगढ़ में 2 पाकिस्तानी भाई-बहन पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 2 पाकिस्तानी भाई-बहन पर कार्रवाई की गई है। इनके पास वैध पासपोर्ट और लॉन्ग टर्म वीजा था, लेकिन फर्जी तरीके से मतदाता पत्र बनवाया गया था। जिसे देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला जूटमिल थाना इलाके का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की ओर से बाहरी राज्यों से आए लोगों को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच जूटमिल थाना प्रभारी को सूचना मिली कि ग्राम कोडातराई में याकूब शेख के मकान में दो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हरियाणा में 460 पाकिस्तानियों में अधिकांश हिंदू परिवार
हरियाणा की BJP सरकार का पाकिस्तानियों को राज्य छोड़ने का 48 घंटे का टाइम रविवार शाम 6 बजे खत्म हो गया। प्रदेश में 460 पाकिस्तानियों के होने की लिस्ट है। इनमें अधिकांश हिंदू परिवार हैं। जो पाकिस्तानी प्रदेश में रुके हुए हैं, उन्हें आज से बाहर निकाला जाएगा। पुलिस और CID की जॉइंट टीमें आज से रेड करेंगी। रविवार को हिसार से एक परिवार और गुरुग्राम से एक महिला को पाकिस्तान लौटाया गया है। पानीपत में रहने वाली मां और बेटा-बेटी पर आज फैसला होगा। पाकिस्तानियों के अलावा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। गुजरात में 1700 से ज्यादा बांग्लादेशी हिरासत में लिए गए
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद गुजरात पुलिस ने घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को अहमदाबाद से 890 और सूरत से 134 लोगों को हिरासत में लिया गया था। अब अन्य शहरों में भी कार्रवाई हो रही है। रविवार को वलसाड से 383 और वडोदरा से 300 संदिग्ध बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया है। ——————————– वापस भेजे जा रहे पाकिस्तानियों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… वापस भेजे जा रहे पाकिस्तानी, 5 कहानियां:बच्चों से बिछड़ते हुए रोईं सना, तो मिली राहत; सरदा 35 साल से भारत में, नागरिकता नहीं मिली भारत सरकार के फैसले से देशभर में कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अपनों से बिछड़ने का दर्द ऐसा कि एक मां को अपने 3 साल के बच्चे को पाकिस्तान भेजना पड़ा। वहीं 35 साल से भारत में रहने वाली एक महिला को अब अपने परिवार बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें… पाकिस्तानियों का वीजा आज खत्म, जिन्होंने भारत नहीं छोड़ा उनका क्या होगा; सीमा हैदर जैसों के साथ क्या करेगी सरकार पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानियों को देश छोड़ने के लिए आज यानी 27 अप्रैल की डेडलाइन रखी गई है। डेडलाइन के बाद भी भारत में बचे पाकिस्तानियों का क्या होगा और सीमा हैदर जैसों के साथ क्या करेगी सरकार; जानेंगे आज के एक्सप्लेनर मे। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *