केंद्रीय मंत्री बोले- कांग्रेस के सेवा संगठन का वजूद नहीं:डॉ वीरेंद्र कुमार RSS से तुलना कर बोले- कांग्रेसी संगठन का वजूद नहीं

छतरपुर में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 100वां आयोजन मनाया गया है। कांग्रेस ने भी संघ जैसा संगठन बनाने का प्रयास किया था, लेकिन कांग्रेस सेवा संगठन का कोई वजूद नहीं दिखा। उन्होंने जोर दिया कि संघ जब कोई कार्य करता है तो उसे पूरा करता है, यही कारण है कि कई राजनीतिक दल केवल संघ का विरोध करने में लगे रहते हैं। गुरुवार को पुलिस लाइन में विजयादशमी के अवसर पर परंपरागत शस्त्र पूजन कार्यक्रम उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। सभी अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं और शस्त्रों का पूजन किया। इसके बाद मंगल आरती भी की गई। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि पूरे प्रदेश में शस्त्र पूजन का आयोजन किया जा रहा है। मां दुर्गा और मां काली की आराधना कर यज्ञ में आहुति देकर बुराइयों को दूर करने का संदेश दिया जाता है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री के साथ वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ललिता यादव ने कहा कि रावण रूपी बुराई का दहन कर हमें अच्छाई की राह पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी से भाईचारे, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर इस वर्ष पूरे प्रदेश में दशहरा पर्व सरकार और समाज मिलकर मना रहे हैं। राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार, जिले में भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *