केंद्रीय मंत्री बोले-डांगा भावुक हुए, उनकी आंखों में पानी था:उन्होंने माना था कि भोलेपन में हुए कृत्य से पार्टी को नुकसान हुआ है

कमीशन की डील के मामले में फंसे खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा को लेकर केंद्रीय मंत्री ने बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- उनके(रेवंतराम डांगा) आचरण और व्यवहार से पार्टी को नुकसान हुआ है। संबंधित विधायक ने स्वयं यह स्वीकार किया है कि इस प्रकरण से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। विधायक ने यह माना कि चाहे यह कृत्य जानबूझकर नहीं किया गया हो या फिर भोलेपन में हुआ हो, लेकिन इसका असर पार्टी पर पड़ा है। शेखावत बोले- डांगा भावुक थे, उनकी आंखों में पानी आ गया था
बीकानेर दौर पर आए शेखावत ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि उनसे बातचीत के दौरान विधायक डांगा भावुक भी हो गए थे और उनकी आंखों में पानी आ गया था। यह स्थिति दर्शाती है कि विधायक को अपने व्यवहार और उसके परिणाम का एहसास हुआ है। शेखावत ने कहा- दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि अब विधायक की आंखों में आए पानी को लेकर भी राजनीति की जा रही है। उन्होंने संकेत दिया कि पूरे मामले को जरूरत से ज्यादा राजनीतिक रंग देने की कोशिश हो रही है। 14 दिसंबर को दैनिक भास्कर ने किया था खुलासा
विधायक निधि में भ्रष्टाचार पर दैनिक भास्कर ने 14 दिसंबर को खुलासा किया था। विकास कार्यों की अनुशंसा करने के नाम पर विधायक 40% तक कमीशन ले रहे हैं। इसे उजागर करने के लिए भास्कर रिपोर्टर ने एक डमी फर्म का प्रोपराइटर बनकर विधायकों से संपर्क किया था। उन्हें बताया था कि ये फर्म खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से संबद्ध है और विधायक निधि से स्कूलों में दरी फर्श (कारपेट) सप्लाई करती है। बिना यह जाने कि इसकी कीमत कितनी है और इनकी स्कूलों में जरूरत है या नहीं, विधायक अनुशंसा करने को तैयार हो गए थे। उनका सिर्फ एक ही सवाल पर फोकस रहा– हमें कितना प्रतिशत मिलेगा? डांगा ने मांगा था 40 प्रतिशत कमीशन
खींवसर (नागौर) से भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा, हिंडौन (करौली) से कांग्रेस की अनीता जाटव और बयाना (भरतपुर) से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत से डील की थी। बीजेपी विधायक डांगा बोले थे- 40% दो, 50 लाख का काम दूंगा। कांग्रेस की विधायक अनीता ने 50 हजार लिए और 80 लाख का लेटर दे दिया था। इधर, निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत के पति ने 40 लाख की डील फाइनल कर दी थी। डांगा और अनीता ने तो जिला परिषद के सीईओ के नाम अनुशंसा-पत्र भी दे दिया था। राजस्थान में प्रत्येक विधायक को विधानसभा सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत सालाना 5 करोड़ रुपए मिलते हैं। भास्कर के खुलासे के बाद भजनलाल सरकार ने विधायक कोष से अनुशंसा करने के नाम पर कमीशन मांगने वाले तीनों विधायकों के एमएलए लैड खाते सीज कर दिए। …………….. विधायकों के कमीशन मांगने से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… कमीशन-मांगने वाले विधायक डांगा के जवाब से भाजपा संतुष्ट नहीं:मदन राठौड़ बोले- हमने मामला अनुशासन समिति को सौंपा, तथ्यों पर जांच करेगी विधायक फंड में कमीशन मांगने के मामले में खींवसर से विधायक रेवंतराम डांगा के जवाब से पार्टी संतुष्ट नहीं है। यह जानकारी शनिवार को जयपुर में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने दी। पूरी खबर पढ़िए 3 विधायक कमीशन की डील करते कैमरे में कैद, कांग्रेस की अनीता ने 50,000 लिए, बीजेपी के डांगा बोले-40% दो; निर्दलीय ऋतु से 40 लाख की डील विधायक निधि में भ्रष्टाचार पर भास्कर पहली बार अब तक का सबसे बड़ा खुलासा कर रहा है। इसमें विकास कार्यों की अनुशंसा करने के नाम पर विधायक 40% कमीशन ले रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें…)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *