केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 13 जनवरी को खैरथल दौरा:161 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग अकादमी की हो सकती है घोषणा

खैरथल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खैरथल मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने की। इसमें राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में विधानसभा संगठन प्रभारी अनूप यादव, मंडल संगठन प्रभारी नरेंद्र चौधरी, पूर्व चेयरमैन अशोक डाटा, सुभाष जांगिड़, संजय जाटव, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह और जिला सह-कोषाध्यक्ष प्रमिल जसोरिया सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामहेत यादव ने जानकारी दी कि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव 13 जनवरी को खैरथल दौरे पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में अलवर लोकसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। हाल ही में कोटकासिम और किशनगढ़बास में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। 161 करोड़ के विकास कार्यों की होगी शुरुआत रामहेत यादव ने बताया कि 13 जनवरी को खैरथल नगर परिषद क्षेत्र में करीब 161 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। इन योजनाओं में बाबा बंदा सिंह बहादुर खैरथल बाईपास, एक महत्वपूर्ण पेयजल योजना और नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न बुनियादी विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में सम्मिलित 19 गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा सरकार एक व्यापक और सुनियोजित कार्य योजना के तहत काम करेगी। खैरथल को औद्योगिक नगरी बनाने का दावा पूर्व विधायक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा केवल घोषणाओं में नहीं, बल्कि जमीन पर काम करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में खैरथल को एक औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। युवाओं के लिए खेल सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से एक आधुनिक स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेसलिंग अकादमी की स्थापना की भी योजना है। एक वर्ष पूर्ण होने पर मंडल अध्यक्ष का सम्मान इस अवसर पर भाजपा खैरथल मंडल के एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा का स्वागत किया गया। पूर्व विधायक रामहेत यादव, पूर्व चेयरमैन अशोक डाटा सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार: मनीष शर्मा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तैयारी और मजबूती के साथ मैदान में है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जितना भ्रम फैलाने का प्रयास करे, जनता सच्चाई को समझ चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि खैरथल आने वाले समय में दिल्ली-एनसीआर का सबसे आधुनिक और विकसित जिला बनकर उभरेगा। सभा को सफल बनाने की अपील विधानसभा संगठन प्रभारी अनूप यादव ने कहा कि 13 जनवरी को होने वाली सभा में प्रत्येक वार्ड से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भाजपा के विकास कार्यों और सरकार की प्रतिबद्धता का मजबूत संदेश देगा। बैठक में महामंत्री प्रकाश यादव, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश मांधू, बलविंदर सिंह, राजकुमार जाटव, भगवान दास, दिलीप गुप्ता, मंत्री रिंकेश योगी, रतनलाल यादव, विभिन्न समाजों के अध्यक्ष, पार्षद, युवा मोर्चा और ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *